बिहार बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी
बिहार बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अथवा उनके अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यह प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर दोपहर 12:30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसमें कोई नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगा।
Pinak News(opc) Pvt Ltd
